![]() |
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) 2020 |
प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY 2020) के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानो की प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर आर्थिक मदद करना चाहती। जिसके लिए उन्हें फसलों की बिमा करना होगा। पर इस योजना के बारे मै अभी किसानों को ज्यादा जानकारी ही नहीं है तो ऐसे मे जो किसान भाई इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ी सभी सही जानकारी चाहते हैं। इस आर्टिकल को स्टेप बाई स्टेप ध्यान से पढ़ें।
इस पोस्ट में, आप नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर आसानी से जान सकते हैं। निम्नलिखित सूची में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं।
- प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना क्या है?
- इस योजना को कब लागू किया गया था?
- ऑनलाइन पंजीकरण कैसे और कहाँ से करें?
- कितने खेत पर कितने पैसे मिलेंगे, कैसे कैलकुलेट करें?
- इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है
- क्या क्या दस्तावेज़ लगेंगे?
- इस योजना में अपडेट क्या है?
- ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
- ऑनलाइन दावा (क्लेम) कैसे करें ?
प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना क्या है?
प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा से नुक्सान हेतु आर्थिक मदद प्रदान है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह बारिश बे सीजन के दौरान होती रहती है और जब बारिश की जरूरत होती है तब सूखा पड़ जाता है। सूखा और बाढ़ के आलावा भी बहुत सी प्राकृतिक आपदा है जैसे की खेतो मे आग लग जाना, भूस्खलन हो जाना, आदि।
ऐसे अवस्था मे सरकार किसानो की आर्थिक मदद करेगी उसके लिए किसान भइओ को फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करना होता है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Details में जानने के लिए सभी लेख पढ़ें।
इस योजना को कब लागू किया गया था?
हालांकि सरकार ने इस योजना को 4 साल पहले 2016 में ही शुरू कर दिया था, लेकिन किसानों को अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे मे इस योजना का ज्यादा फायदा किसानों को नहीं हुआ। इसीलिए सरकार ने इस योजना मे अभी नयी चीजों को जोड़ा है। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना की ज्यादा जानकारी के लिए इस पोस्ट में अपडेट वाले सेक्शन को ध्यान से पढ़े। अगर आप भी किसान के घर से है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आज ही ऑनलाइन रजिस्टर करे।
इस योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?
किसी भी जिले या किसी भी राज्य के किसी भी गाँव के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, बस उनके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। पीएमएफबीवाई के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।
PMFBY के लिए दस्तावेज़ क्या लगेगा?
प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है। यदि इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है। तो आप बीमा कंपनी से संपर्क करके इसका समाधान पा सकते हैं।
- आधार कार्ड
- वोटर आई.डी.
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- जमीन के दस्तावेज
शायद आपको पसंद आये
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास दो ऑप्शन है पहला ऑफिसियल साइट के जरिए या तो आप नीचे दिए गए लिंक पर सीधा क्लिक करके। निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलेगा, उसमे दिए निर्देशों का पालन करे तथा सभी जानकारी भरे और क्रिएट अकॉउंट पर क्लिक करे।
फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, कृपया आवश्यक दस्तावेज वाले सेक्शन को ध्यान से पढ़ें। जब आपके पास सभी Documents उपलब्ध हो तभी आगे बढे नहीं तो सारे दस्तावेज इक्क्ठा करे।
पूरा फॉर्म भरने के बाद सबमिट करे। रजिस्ट्रेशन करने के बाद देखना चाहते है की रजिस्ट्रेशन हो गया है की नहीं तो ऑनलाइन स्टेटस चेक करे। PMFBY Online Status Check करने के लिए निचे देखे।
पूरा फॉर्म भरने के बाद सबमिट करे। रजिस्ट्रेशन करने के बाद देखना चाहते है की रजिस्ट्रेशन हो गया है की नहीं तो ऑनलाइन स्टेटस चेक करे। PMFBY Online Status Check करने के लिए निचे देखे।
PMFBY आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करें?
![]() |
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Status Check 2020 |
यदि आप अपना PMFBY का Online Application Status Check करना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
PMFBY की ऑफिशियल साइट में आपको Application Status का एक टैब मिलेगा उस पर क्लिक करे। इसमें पूछे गए Receipt Number और Captcha Code दर्ज करे। और Check Status बटन पर क्लिक कर अपने आवेदन की स्तिथि जाने।
PMFBY login कैसे करे?
PMFBY Account में लॉगिन कर, आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं और बीमा का दावा कर सकते हैं। तो इसके लिए PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट के शीर्ष दाईं ओर स्थित "Sign in" बटन पर क्लिक करें। खुले हुए पॉपअप विंडो में Mobile & Password डालें और लॉग इन करें।PMFBY Claim कैसे करे?
यदि अपने PMFBY बिमा कराया है और फसल का नुकसान होने के कारण क्लेम करना चाहते है तो निचे दिए गए आसान तरीके को अपनाये। अन्यथा आप चाहे तो बीमा कंपनी के एजेंट के द्वारा भी दवा कर सकते है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना दावा (क्लेम) करने के लिए लॉगिन करने के बाद "Report Crop Loss" पर जाये और सभी पूछी गई जानकारी भरे। अथवा बिमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करे।
पीएमएफबीवाई में बदलाव
PMFBY 2020 में कुछ नए बदलाव हुए है। जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है जिनमे से दो बड़े अपडेट निचे दिए गए है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana में कुछ बदलाव इस प्रकार है जैसे की...
इस योजना के लिए पहले किसान को कर्ज़दार (लोनी) होना जरूरी था पर अब ऐसा नहीं है किसान अपनी मर्जी से योजना का लाभ ले सकता है।
2016 में इसका बजट 8800 करोड़ था जो की 2020 में 15500 करोड़ हो गया है।
लोकप्रिय बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर
बीमा कंपनी का नाम | टोल-फ्री नंबर |
AGRICULTURE INSURANCE COMPANY | 1800116515 |
BAJAJ ALLIANZ GENERAL INSURANCE CO. LTD | 18002095959 |
HDFC ERGO GENERAL INSURANCE CO. LTD. | 18002660700 |
IFFCO TOKIO GENERAL INSURANCE CO. LTD | 18001035490 |
TATA AIG GENERAL INSURANCE CO. LTD. | 18002093536 |
टिप्पणी पोस्ट करें